Headlines

हिमाचल में आज भारी बारिश का अलर्ट:भूस्खलन-बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी; संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील




हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शिमला केंद्र ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 8 से 12 जुलाई तक भी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जोगिंदरनगर में 11.1 मिमी, कांगड़ा में 7 मिमी, संधोल (मंडी) में 5 मिमी और शिमला में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रविवार को बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जलभराव और पेड़ गिरने की आशंका मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़, जलभराव और पेड़ गिरने की आशंका है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है। संवेदनशील इलाकों में सड़कें बाधित हो सकती हैं और नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही, मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है। यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर लगातार नजर रखने को कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *