Headlines

गोला गोकर्णनाथ में सावन मेले के लिए ट्रैफिक प्लान लागू:28 अगस्त तक डायवर्जन, ई-रिक्शा और भारी वाहनों की नो-एंट्री




लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ में सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा और मेलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार, प्रथम सोमवार, द्वितीय सोमवार, शिवरात्रि, हरियाली तीज, नागपंचमी, अंतिम सोमवार (भूतनाथ मेला) और पूर्णिमा स्नान के दिन सुबह 8 बजे से भीड़ समाप्त होने तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। पूरे सावन माह में गोला कस्बे के भीतर ट्रकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर के आसपास ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा प्रत्येक सोमवार को पूरे गोला नगर में ई-रिक्शा का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोहम्मदी बाईपास स्थित अग्रवाल राइस मिल में अस्थायी बस अड्डा बनाया गया है। रविवार और सोमवार को रोडवेज बसों का संचालन यहीं से होगा। वहीं, लखीमपुर शहर में जाम से बचने के लिए कांवड़ियों के लिए अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कांवड़ मार्ग पर ओवरस्पीडिंग रोकने के लिए जिग-जैग बैरियर लगाए जाएंगे। भंडारों की अनुमति केवल सड़क के बाईं ओर ही होगी। एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को सभी डायवर्जन से छूट दी गई है। प्रमुख डायवर्जन मार्ग (30 जुलाई से 28 अगस्त तक)
ओयल (बेहजम) डायवर्जन: सीतापुर से लखीमपुर आने वाले वाहन बेहजम तिराहा होते हुए छाउछ चौराहा से गुजरेंगे।
खखरा चौराहा डायवर्जन: लखीमपुर से पीलीभीत जाने वाले वाहन महेवागंज–सुन्दरवल–बिजुआ–भीरा–मैलानी–खुटार मार्ग से जाएंगे।
खुटार डायवर्जन: खुटार से बहराइच और लखीमपुर जाने वाले वाहन मैलानी–भीरा–पलिया–निघासन–ढकेरवा–रिठेरिया मार्ग का उपयोग करेंगे।
रिठेरिया चौराहा डायवर्जन: बहराइच से पीलीभीत, शाहजहांपुर और सीतापुर जाने वाले वाहन ढकेरवा–निघासन–पलिया–भीरा–मैलानी–खुटार मार्ग से गुजरेंगे।
छाउछ चौराहा डायवर्जन: लखीमपुर से शाहजहांपुर जाने वाले वाहन बेहजम तिराहा–करसता–मितौली–मैगलगंज मार्ग से जाएंगे।
भीरा डायवर्जन: भीरा से लखीमपुर जाने वाले वाहन बिजुआ–सुन्दरवल–महेवागंज मार्ग का उपयोग करेंगे।
राजापुर डायवर्जन: लखीमपुर से सीतापुर जाने वाले वाहन खीरी–लहेरपुर मार्ग से जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *