Headlines

हरियाणा में आज से फिर एक्टिव होगा मानसून:5 अगस्त तक बारिश के आसार, पंचकूला-अंबाला समेत 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट




हरियाणा में मानसून की सक्रियता एक बार फिर बढ़ने लगी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज 2 अगस्त को प्रदेश के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और गर्जन की संभावना है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है, जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं कम आने से कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज रात से मानसून की हवाएं उड़ीसा, बिहार, उत्तरप्रदेश की तरफ से आने की संभावना बन रही है, जिससे 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में आज कहां-कहां बारिश की संभावना उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। मध्य और दक्षिणी हरियाणा के करनाल, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे जिलों में हल्की बूंदाबांदी या मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जानिए कैसा रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान… अंबाला रहा सबसे गर्म, औसतन 0.3°C बढ़ा पारा : प्रदेश में औसतन अधिकतम तापमान में 0.3°C की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान अंबाला में 36.7°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.1°C अधिक रहा। इसके अलावा भिवानी और हिसार में 35.5°C, दादरी में 35.1°C और नूंह में 33.4°C तापमान दर्ज किया गया। गुरुग्राम में तापमान 32.1°C और करनाल में 33.0°C रहा। भिवानी में सबसे ठंडी रात, औसतन तापमान सामान्य : राज्य में औसतन न्यूनतम तापमान भी 0.3°C की बढ़त के साथ सामान्य के करीब बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 25.5°C दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों की बात करें तो अंबाला में न्यूनतम तापमान 28.4°C, हिसार में 27.6°C, रोहतक में 27.6°C और करनाल में 27.3°C रिकॉर्ड हुआ। वहीं गुरुग्राम में 26.4°C, फरीदाबाद में 28.7°C और महेंद्रगढ़ में 26.4°C न्यूनतम तापमान रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *