- Hindi News
- National
- Mallikarjun Kharge Vs Gyanesh Kumar; PM Modi BJP Congress SIR Voter List Row | Form 6 Rules
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मंगलवार को दिल्ली में बैठक हुई।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मंगलवार को ढाई घंटे बैठक हुई। इसमें राहुल गांधी ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी तरह समझौता कर चुके हैं और देश की चुनाव व्यवस्था ‘फिक्स’ है। हाल के सभी चुनाव अवैध हैं।”
राहुल ने कहा, “चाहे EVM हो या मतदाता सूची, दोनों से छेड़छाड़ की गई है। दोनों का इस्तेमाल भाजपा चुनाव जीतने की रणनीति के तौर पर कर रहे है।”
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें। SIR तत्काल रोकी जाए। हटाए गए 13 करोड़ 30 लाख नाम बहाल किए जाएं, प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में 68 सदस्यों ने हिस्सा लिया।
कांग्रेस ने कहा कि उनकी पार्टी वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के मुद्दों को संसद में उठाएगी और प्रदर्शन करेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की अध्यक्षता में हुई CWC बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल हुए।
खड़गे ने कहा- PM मोदी ने युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश रची
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं। उन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने व्यवस्थित रूप से उस मजबूत लोकतांत्रिक नींव को खोखला कर दिया है जिसे हमारे पूर्वजों ने बनाया था। युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश- PM मोदी ने युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश रची है। फॉर्म 6 से जुड़े नियमों में गैरकानूनी तरीके से बदलाव किया गया।”
- कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “SIR प्रक्रिया और चुनावी व्यवस्था के मामले में प्रधानमंत्री का हस्तक्षेप करना उनका कर्तव्य है। इस मुद्दे पर भारत के प्रधानमंत्री की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। लेकिन उनके पास प्रधानमंत्री पद पर बने रहने की न तो नैतिक जिम्मेदारी है और न ही नैतिक अधिकार। यह CWC की राय है।”
- कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा, “लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी कांग्रेस पार्टी और हमारा मानना है कि पूरे देश को खड़ा होना होगा। हम राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और इस लड़ाई में सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे।”

MNS-शिवसेना (UBT) का 4 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि MNS और शिवसेना (UBT) 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन करेंगी।

शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे और MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
23 सितंबर: EC के अंदर मतभेद की रिपोर्ट सामने आई
23 सितंबर को इंडियन एक्सप्रेस की चुनाव आयोग के अंदर मतभेद से जुड़ी रिपोर्ट आई थी। इसके मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों पर लिखित आपत्ति जताई थी। इनमें फॉर्म 6, SIR और ECINet से जुड़े फैसले शामिल थे।
इसके बाद से विपक्षी दल ज्ञानेश कुमार पर मनमानी के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने 24 सितंबर को ज्ञानेश पर वोट चोरी का आरोप लगाया था। CJP ने भी कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 2 अक्टूबर से देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाने वाली याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने की सहमति दी है। याचिका में ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता वाले चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाए गए हैं।
——————————-
ये खबर भी पढ़ें…
SIR पर कल INDIA ब्लॉक की बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे, उद्धव ऑनलाइन जुड़ेंगे

दिल्ली में कल विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक की बैठक होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों पर विपक्ष की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। पूरी खबर पढ़ें…

