Headlines

चंबा के दुनाली बस स्टेशन पर हवा में लटकी बस:अगला हिस्सा सड़क से बाहर निकला; यात्री नहीं होने से बड़ा हादसा टला




पठानकोट-भरमौर नेशनल हाईवे पर चंबा-बटोट मार्ग स्थित दुनाली बस स्टेशन के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। ठाकुर बस सर्विस की एक निजी बस खिसककर सड़क के किनारे पहुंच गई और उसका अगला हिस्सा हवा में लटक गया। घटना के समय बस में कोई यात्री सवार नहीं था। जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 9:00 बजे हुई। बस रातभर दुनाली बस स्टेशन पर खड़ी थी। रविवार सुबह चालक ने बस स्टार्ट की और किसी काम से नीचे उतर गया। इसी दौरान बस का एयर प्रेशर बनने के बाद वह अचानक खिसकने लगी। लोगों में मची अफरातफरी बस देखते ही देखते सड़क के किनारे पहुंच गई और उसका अगला हिस्सा हवा में लटक गया। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बस में चालक-परिचालक के अलावा कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि बस में सवारियां होतीं तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। घटना के बाद बस को सुरक्षित स्थान पर लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *