![]()
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को चंबा जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने ऐतिहासिक चौगान में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान चंबा मेडिकल कॉलेज में 200 बेड क्षमता वाले अस्पताल का भी लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार चंबा के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने यह भी कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज से जुड़ी परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। CM ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से संवाद किया 200 बेड क्षमता वाले अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से संवाद किया। उन्होंने उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली और मेडिकल कॉलेज में आधुनिक तकनीक तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के उन्नयन पर विस्तृत चर्चा की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने चंबा विश्राम गृह में आम लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से भी भेंट की और उनकी मांगों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक नीरज नैयर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और जिले को मिली विकास परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
Source link
मुख्यमंत्री सुक्खू ने चंबा को दी करोड़ों की सौगात:200 बेड अस्पताल सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
