Headlines

हिसार ADC ऑफिस से डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार:विधुर पेंशन बनाने के नाम पर मांगी थे ₹2500; ACB ने रंगे हाथ पकड़ा




हरियाणा सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने हिसार के एडीसी कार्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को 2,500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के तहत ई-दिशा केंद्र में कार्यरत है। न्यू ऋषि नगर निवासी विनोद कुमार पुत्र स्व. जगदीश चंद्र ने बताया कि वह पेशे से प्राइवेट ड्राइवर हैं और मात्र 8वीं पास हैं। 25 जनवरी 2026 को उनकी पत्नी कविता का देहांत हो गया था। इसके बाद उन्होंने करीब 4-5 महीने पहले विधुर पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पेंशन के लिए चक्कर कटवाए, फिर मांगी रिश्वत विनोद कुमार ने बताया कि पेंशन न बनने पर वे कई बार ई-दिशा केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विजेंद्र से मिले। मंगलवार (29 सितंबर 2026) को जब वे दोबारा विजेंद्र के पास पहुंचे, तो उसने पेंशन बनवाने के एवज में सीधी 2,500 रुपए रिश्वत की मांग कर डाली। विनोद ने ऑपरेटर की इस घूसखोरी की ऑडियो अपने रिकॉर्डिंग डिवाइस में दर्ज कर ली और एसीबी को शिकायत दी। आरोपी के पास से 2500 रुपए बरामद शिकायत की जांच के बाद ACB हिसार की टीम ने तुरंत ट्रैप की योजना बनाई। ट्रैप कार्रवाई राजकीय महाविद्यालय (मंगाली) की प्राचार्य अंजू चौधरी (राजपत्रित अधिकारी) की मौजूदगी में की गई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी विजेंद्र को केमिकल लगे 2,500 रुपए सौंपे, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में ACB टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज ACB ने आरोपी विजेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत थाना एसीबी, हिसार में एफआईआर दर्ज की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *