![]()
पलवल पुलिस की सीआईए टीम ने चांदहट गांव में रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरवाड़ी गांव निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सीआईए प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को चांदहट गांव निवासी लाले उर्फ अजित ने चांदहट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, रात के समय विपिन उर्फ रसगुल्ला अपने एक अन्य साथी के साथ कार में सवार होकर उसके घर आया था। युवक ने छिपकर बचाई थी जान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से लाले पर सीधी गोली चला दी। शिकायतकर्ता ने दरवाजे के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार शिकायत के आधार पर चांदहट थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीआईए पलवल की टीम ने इस मामले के मुख्य आरोपी विपिन उर्फ रसगुल्ला को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, उसका साथी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना की आधार पर पकड़ा सीआईए के जांच अधिकारी एएसआई श्रीचंद की टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने विपिन के दूसरे साथी गुरवाड़ी गांव निवासी योगेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद चांदहट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। चांदहट थाना पुलिस ने आरोपी योगेश को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Source link
पलवल में युवक पर फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी काबू:दोस्त के साथ मिलकर चलाई गोली; छिपकर बचाई थी जान
