![]()
मोगा जिले के अंतर्गत आते थाना बाघापुराना के गांव लधाईके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ 56 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जहरीला पदार्थ निगलने के कारण मौत हो गई। मृतका की पहचान विजय लक्ष्मी के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों की मां थीं और गांव में आंगनबाड़ी वर्कर के तौर पर सेवाएं दे रही थीं। मामले की जांच कर रहे थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार चरनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया। मृतका विजय लक्ष्मी के पति महेंद्र पाल का करीब चार-पांच साल पहले निधन हो चुका था। उनके बेटे और बहू चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं, जिसके चलते वह गांव लधाईके स्थित अपने घर में अकेली ही रहती थीं। मानसिक परेशानी बनी वजह पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, पति के देहांत के बाद से ही विजय लक्ष्मी अक्सर मानसिक रूप से तनावग्रस्त व परेशान रहती थीं। इसी दिमागी परेशानी के दौरान उन्होंने कथित तौर पर गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। बेटे के बयानों पर पुलिस कार्रवाई, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने मृतका के बेटे दीपक शर्मा के बयानों को कलमबद्ध करते हुए बीएनएस (BNS) की धारा 194 के तहत (174 CrPC की जगह) इत्तलाही कार्रवाई की है। शव को कब्जे में लेकर मोगा के सरकारी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
Source link
पति की मौत से डिप्रेशन में महिला ने दी जान:मोगा में आगनवाड़ी में करती थी काम, घर में अकेले रहती थी, तनाव में खाया जहर
