![]()
पटियाला पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए (CIA) स्टाफ पटियाला की टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो खतरनाक शूटरों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 पिस्टल और 23 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों शूटर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तजिंदर सिंह उर्फ फौजी (निवासी गांव रौणकला) और राहुल उर्फ दाणा (निवासी हरिदास कॉलोनी, नाभा) के रूप में हुई है। अर्बन एस्टेट इलाके में नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तारी एसएसपी हरमनदीप सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम अर्बन एस्टेट इलाके में नाकेबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और अपराधियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों संदिग्धों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से 7 अवैध पिस्टल और 23 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आपराधिक इतिहास तजिंदर सिंह उर्फ फौजी: यह 152 सिख रेजिमेंट का बर्खास्त सिपाही है। इसके खिलाफ पहले से 10 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। तजिंदर ने अप्रैल 2022 में प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी धर्मेंद्र सिंह भिंदा की हत्या कर दी थी और वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। राहुल उर्फ दाणा: इस आरोपी के खिलाफ भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। विदेशों में बैठे गैंगस्टरों से नेटवर्क, रिमांड पर पूछताछ जारी जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशों में बैठे आकाओं और जेलों में बंद गुर्गों के सीधे संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियार भी इन्हीं संपर्कों के जरिए आरोपियों तक पहुंचाए गए थे। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि हथियारों की यह बड़ी खेप कहां से आई थी, शूटर इन्हें लेकर कहां जा रहे थे और वे किस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।
Source link
पटियाला पुलिस ने लारेंस गैंग के दो शूटरों को पकड़ा:7 पिस्टल और 23 कारतूस बरामद, वारदात के फिराक में थे, 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं
