![]()
समस्तीपुर रेल मंडल में शनिवार को रेलवे गेट मैन के साथ मारपीट की गई है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि शनिवार को मोतिहारी के घोड़ासाहन स्टेशन के पास गेट संख्या-15 गेट मैन राकेश प्रसाद सुबह 06:00 से शाम के 6 बजे की ड्यूटी पर थे। शाम के 4.05 बजे अप ट्रेन 75229 पैसेंजर आ रही थी। घोड़ासहन स्टेशन गेट को क्लोज कराया गया। उसके बाद जितना थाना दारोगा सुधीर कुमार थाना की गाड़ी से गेट पे आए। गेटमैन को गेट खोलने के लिए बोला गया। गेट नहीं खोलने के कारण गेटमैन को धमकाने लगे, फिर 5.40 बजे दरोगा सुधीर कुमार फोर्स लेकर गेट पर आए और धक्का मुक्की करने लगे। इसी बीच रात्रि ड्यूटी पाली गेटमैन सूरज कुमार आए। जिनकी ड्यूटी शाम 6 बजे से है। उसके साथ भी हाथापाई करने लगे। दोनों गेटमैन को धक्का देकर रुम में ले जाया गया और थप्पड़ मारा। डीआरएम से की शिकायत ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने इस मामले को डीआरएम के साथ ही मंडल सुरक्षा आयुक्त, सीनियर डीईएन को-ऑडिनेशन से मुलाकात कर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर रेलवे कर्मचारी के साथ न्याय नहीं हुआ तो रेलवे कर्मी आंदोलन को बाध्य होंगे। इससे पहले भी गेट मैन के साथ मारपीट हुई थी मंडल मंत्री ने बताया कि इससे पहले इसी रूट के गेट संख्या-16 पर कार्यरत गेटमैन पवन कुमार के साथ भी इसी थाने की पुलिस ने मारपीट थी। यहां तक उसे उठाकर थाने ले जाया गया था। उसे नशे की हालत में बताया गया था। जांच रिपोर्ट आने पर अल्कोहल नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि इस तहर की घटना से रेलवे कर्मियों का मनोबल टूटता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में डीआरएम और मंडल सुरक्षा आयुक्त की ओर से चंपारण के डीएम एसपी से बात की गई है। कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Source link
रेलवे गेट मैन को पुलिस वालों ने पीटा:गुमटी नहीं खोलने पर की हाथापाई, रूम में बंद कर थप्पड़ मारने का आरोप
