Headlines

पठानकोट में SDM दफ्तर कर्मचारी पर दुर्व्यवहार का आरोप:ईटीटी अध्यापक यूनियन ने निंदा की, सोमवार को प्रदर्शन की चेतावनी




ईटीटी अध्यापक यूनियन पठानकोट ने गुरदासपुर के एसडीएम दफ्तर में तैनात एक कर्मचारी द्वारा बीएलओ अध्यापक के साथ कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। इस घटना के विरोध में यूनियन ने सोमवार को गुरदासपुर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। यह मामला तब सामने आया जब यूनियन की एक आपातकालीन बैठक पठानकोट में आयोजित की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने एसडीएम दफ्तर गुरदासपुर के रवैये पर गहरा रोष व्यक्त किया। यूनियन बोला- इस तरह का व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं यूनियन के जिला प्रधान मक्खन सिंह ने बताया कि एसडीएम दफ्तर गुरदासपुर में तैनात कंप्यूटर अध्यापक ने सूबा मीत-प्रधान ओंकार सिंह के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह का व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के विरोध में अध्यापकों ने घोषणा की है कि आगामी सोमवार को बड़ी संख्या में ईटीटी अध्यापक गुरदासपुर पहुंचेंगे और वहां आयोजित होने वाले प्रदर्शन में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। यूनियन नेताओं ने जोर देकर कहा कि जब तक अध्यापकों के सम्मान की रक्षा नहीं होती और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर बलदेव राज, राकेश, प्रश्नोतम, अश्वनी कुमार, दीपक शर्मा, जे.पी. सिंह, राजकुमार और सोहन लाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *