Headlines

इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की पत्नी के सुसाइड का मामला:देर रात पंचायत में हुआ निर्णय, खिलाड़ी शीलू के पिता सुरेंद्र को तेहरवीं तक दी राहत




रोहतक के गांव बहु अकबरपुर निवासी इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड करने के मामले में रविवार को पूरा दिन पंचायतों का दौर चलता रहा। कभी गांव बहुअकबरपुर तो कभी गांव फरमाना में पंचायत हुई। देर रात को फरमाना में हुई पंचायत में निर्णय लिया कि मुस्कान की तेहरवीं तक शीलू के पिता सुरेंद्र पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा ने 31 जुलाई की शाम को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मुस्कान के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने सहित अन्य आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि अभी तक पंचायतों का दौर चल रहा है। ससुर सुरेंद्र पर तेहरवीं तक नहीं होगी कार्रवाई
गांव फरमाना में हुई पंचायत के दौरान दोनों गांवों के सरपंचों की मौजूदगी में निर्णय लिया कि तेहरवीं तक मुस्कान के ससुर सुरेंद्र के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जबकि शीलू व मनीष के खिलाफ कार्रवाई पर मायके पक्ष के लोग कायम है। गांव बहुअकबरपुर की पंचायत मांग रही थी 10 दिन का समय
गांव बहुअकबरपुर की पंचायत ने मुस्कान के मायके पक्ष से पंचायत के दौरान 10 दिन का समय मांगा था। गांव बहुअकबरपुर की पंचायत का कहना था कि शीलू व उसके परिवार को कम से कम मुस्कान की तेहरवीं तक का समय दिया जाए, क्योंकि उनके घर में अन्य कोई नहीं है। कई बार हुई पंचायत, देर रात एक पर सहमति बनी
गांव बहुअकबरपुर व गांव फरमाना के बीच पंचायत का दौर पूरा दिन चलता रहा। रात को भी गांव बहुअकबरपुर की पंचायत गांव फरमाना में थी, जहां दोनों गांवों के बीच पंचायत हो रही थी। लोगों के काफी समझाने के बाद मुस्कान के मायके पक्ष ने शीलू के पिता सुरेंद्र पर तेहरवीं तक कार्रवाई न करने पर सहमति जताई। पुलिस मामले में पंचायत के फैसले का कर रही इंतजार
थाना बहुअकबरपुर एसएचओ जसबीर ने बताया कि मुस्कान सुसाइड केस में पुलिस दोनों गांवों के बीच हो रही पंचायत के फैसले का इंतजार कर रही है। पंचायत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसके बाद ही कोई कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *