- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (3 To 9 August 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

3 से 9 अगस्त के बीच मेष राशि वालों को पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा हो सकता है। वृष राशि के लोगों की रुकी पेमेंट मिलने के योग हैं। मिथुन राशि वालों की इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण डील हो सकती है।
कर्क राशि की कामकाजी महिलाओं को सफलता मिलेगी। सिंह राशि वालों को कमीशन और ऑनलाइन काम में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। कन्या राशि के लोगों की पुरानी रुकावट दूर होगी।
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम संबंध शादी तक पहुंच सकते हैं। धनु राशि के लोगों का उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। कुंभ राशि वालों की बड़ी प्रॉपर्टी डील होने के योग हैं।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- ईश्वर की कृपा से यह सप्ताह खुशियों भरा रहेगा। घर में बदलाव या मरम्मत से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अपनी समझदारी से पारिवारिक विवाद सुलझा लेंगे। रिश्तों में दोबारा प्यार और अपनापन बढ़ेगा। नेगेटिव- सप्ताह के आखिरी दिनों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अफवाहों से दूर रहें। किसी काम का मनचाहा नतीजा न मिलने पर तनाव न लें। परिस्थितियां जल्दी बेहतर होंगी और मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा।
व्यवसाय- बिजनेस में सामान और सेवाओं की गुणवत्ता पर ध्यान देने से मुनाफा बढ़ेगा। पार्टनरशिप के कामों में फायदा होने के योग हैं। सहयोगी की सलाह काम आएगी। नौकरीपेशा लोगों के विभाग या काम में बदलाव हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। घर की निजी बातें बाहर न जाने दें। प्रेम संबंधों में अच्छा तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य- घर के विवाद के कारण तनाव हो सकता है। छोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें और पर्याप्त आराम लें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह परेशानियों के बावजूद सफलता मिलेगी। सामाजिक गतिविधियों में समय बीतेगा और नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। ये संपर्क आगे चलकर फायदेमंद रहेंगे। कोई पेमेंट फंसी हुई है, तो कोशिश करने पर मिल सकती है। नेगेटिव- रिश्तों में बिना वजह परेशानी आ सकती है। बाहरी या अनजान लोगों की बातों पर तुरंत भरोसा न करें। किसी से ऐसा वादा न करें, जिसे पूरा करना मुश्किल हो। विद्यार्थी गैर जरूरी बातों के बजाय पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस के जरूरी काम समय पर पूरे करें। बाजार में अपनी पहचान बनाए रखने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। जल्दबाजी के बजाय सावधानी से काम करें। फाइलें और जरूरी दस्तावेज पूरे और व्यवस्थित रखें। लव- ज्यादा काम के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन घर के लोग आपकी परेशानी समझेंगे और सहयोग करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य- मौसम के कारण संक्रमण जैसी परेशानी हो सकती है। खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। योग और एक्सरसाइज के लिए भी समय निकालें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

मिथुन – पॉजिटिव- महत्वपूर्ण काम पूरे करने के लिए सप्ताह अच्छा है। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। संतान से अच्छी खबर मिलने पर घर में खुशी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। नेगेटिव- आलस और लापरवाही से बचें, वरना काम रुक सकते हैं। किसी काम को टालने के बजाय समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू करने के बजाय मौजूदा व्यवस्था पर ध्यान दें। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण डील हो सकती है। अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे। लव- परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य- थकान और नींद की कमी हो सकती है। काम के साथ पर्याप्त आराम करना भी जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- इस सप्ताह धर्म और अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियों में ज्यादा समय बीतेगा। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा। पारिवारिक माहौल बेहतर बनाने की योजनाएं बनाएंगे और उनमें सफल भी होंगे। नेगेटिव- परिवार और जीवनसाथी का सहयोग करना जरूरी होगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे, इसलिए गैर जरूरी खरीदारी टालें। निवेश करने की योजना भी फिलहाल रोक दें।
व्यवसाय- बिजनेस में परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी रहेगी। शेयर बाजार और सट्टे जैसे जोखिम वाले कामों में पैसा न लगाएं। नौकरी या बिजनेस करने वाली महिलाओं के लिए सप्ताह उपलब्धि वाला रहेगा। लव- पति-पत्नी बातचीत करके कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। परिवार के साथ घूमने या मनोरंजन की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की परेशानी के कारण काम प्रभावित हो सकता है। हल्का भोजन करें और पर्याप्त पानी पिएं। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- घर के बड़े लोगों की सलाह और आशीर्वाद से पुरानी योजना पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। लोगों से संबंध मजबूत होंगे। जमीन से जुड़ा रुका हुआ काम भी सुलझ सकता है। नेगेटिव- खुद को साबित करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। चिंता न करें, परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगी। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में नया काम शुरू हो सकता है। अपनी योग्यता का सही इस्तेमाल करके सफलता पाएंगे। कमीशन और ऑनलाइन काम से उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के योग हैं। लव- परिवार से जुड़ा फैसला लेने में उलझन हो सकती है। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर सावधानी रखें। नियमित योग और एक्सरसाइज करना जरूरी होगा। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या – पॉजिटिव- अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता पर भरोसा रखें। सप्ताह की शुरुआत में ही कामों की योजना बना लें। इससे परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। लंबे समय से चल रही किसी काम की रुकावट भी दूर होगी। नेगेटिव- अहंकार से बचें, वरना बनते हुए काम रुक सकते हैं। भाइयों से अच्छे संबंध बनाए रखें। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें। विद्यार्थी प्रतियोगिता या परीक्षा की तैयारी में लापरवाही न करें।
व्यवसाय- पूरा ध्यान कार्यस्थल पर रखें। बाहर के कामों के लिए समय अच्छा नहीं है। मार्केटिंग से जुड़े काम टालना बेहतर होगा, क्योंकि उनसे फायदा मिलने की उम्मीद कम है। दस्तावेज से जुड़े काम समय पर पूरे हो जाएंगे। लव- पति-पत्नी के बीच छोटी बात पर बहस हो सकती है। घर की बातें बाहर न जाने दें। स्वास्थ्य- गर्दन और सिरदर्द की परेशानी से बचने के लिए नियमित योग और एक्सरसाइज करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों में ज्यादा समय बीतेगा। जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से खुशी मिलेगी। अपने सिद्धांतों से समझौता न करना आपको मानसिक रूप से मजबूत रखेगा। नेगेटिव- गुस्से और भावनाओं पर नियंत्रण रखें। छोटी बात पर किसी से कहासुनी हो सकती है। बच्चों की परेशानी समझने और सुलझाने के लिए समय निकालें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट के काम में किसी पर तुरंत भरोसा न करें। पहले पूरी जानकारी और जांच करें। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का कर्मचारियों पर प्रभाव बना रहेगा। लव- परिवार और जीवनसाथी का सहयोग घर का माहौल अच्छा बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें। स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। कुछ समय ध्यान और आराम में बिताएं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। नए और फायदेमंद संपर्क बनेंगे। अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखें। नया वाहन खरीदने की योजना है, तो समय अच्छा है। नेगेटिव- कोई मनचाहा काम उम्मीद के अनुसार पूरा न होने से निराशा हो सकती है। हिम्मत न हारें और कोशिश जारी रखें। विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं, लेकिन आपका बड़ा नुकसान नहीं कर पाएंगे।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। मशीनरी और कर्मचारियों से जुड़ी छोटी परेशानियां आ सकती हैं। बिजनेस के फैसलों में दूसरों को जरूरत से ज्यादा दखल न देने दें। लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध शादी तक पहुंचने के योग हैं। स्वास्थ्य- थकान के कारण शारीरिक और मानसिक तनाव हो सकता है। योग और एक्सरसाइज के लिए समय निकालें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- संपर्कों के जरिये नई जानकारियां मिलेंगी, जो आगे काम आएंगी। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। इस दिशा में कोशिश करते रहें। कुछ परेशानियां आएंगी, लेकिन उनका समाधान निकाल लेंगे। नेगेटिव- घर में तालमेल की कमी के कारण बड़े लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। उनकी सलाह और सम्मान का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
व्यवसाय- कामकाज को लेकर व्यस्तता रहेगी। बिजनेस से जुड़े मजबूत और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। काम गंभीरता से पूरे करें। नौकरी में बड़े अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार के लोग आपकी परेशानी समझेंगे और सहयोग करेंगे। प्रेम संबंध भी अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य- लापरवाही के कारण घुटनों और जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। नियमित एक्सरसाइज करें और जरूरत के अनुसार इलाज लें। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 3

मकर – पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदार के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। कई विषयों पर बातचीत होगी और समाधान भी निकलेंगे। लंबे समय से जिस काम के लिए कोशिश कर रहे थे, उससे जुड़ी गतिविधियां आगे बढ़ेंगी। नेगेटिव- बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें और कुछ नया करने पर ध्यान दें। बच्चों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। दूसरों की निंदा या आलोचना से दूर रहें। जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह के कारण बनता काम बिगड़ सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में ज्यादा उत्साह में आकर फैसला न लें। ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल बन सकता है। लव- दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। परिवार के लोगों का साथ सुकून देगा। प्रेम संबंध मर्यादा में रहेंगे। स्वास्थ्य- सेहत को लेकर लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- चुनौतियों को स्वीकार करने से सफलता के रास्ते खुलेंगे। प्रभावशाली लोगों का सहयोग आगे बढ़ने में मदद करेगा। मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। जगह बदलने या ट्रांसफर की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नेगेटिव- गैर जरूरी कामों में समय बर्बाद न करें। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। नकारात्मक सोच से बचें। किसी भी तरह का ज्यादा जोखिम लेना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में बाहर से ऑर्डर मिल सकते हैं। इन पर पूरा ध्यान रखें, वरना नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी डील होने के योग हैं। सरकारी नौकरी कर रहे लोग क्लाइंट से बहस न करें। लव- किसी बाहरी व्यक्ति को निजी जीवन में दखल न देने दें। आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। गैर जरूरी प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। स्वास्थ्य- मौसम के असर से बचने के लिए खानपान और दिनचर्या पूरी तरह व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले पूरी जानकारी और योजना बनाना आपको सफल करेगा। अपनी किसी कमजोरी पर काबू पा सकेंगे। करीबी लोगों और दोस्तों के साथ मिलने-जुलने से महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत होगी। नेगेटिव- संतान की किसी गलत गतिविधि का पता चलने से चिंता हो सकती है, लेकिन समझदारी से समाधान निकाल लेंगे। पड़ोसी या रिश्तेदारों के मामलों में दखल न दें।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत ज्यादा फायदा होने के संकेत नहीं हैं, लेकिन कामों में कुछ सुधार जरूर होगा। गैर जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं। फिलहाल नया निवेश करने से बचें। लव- परिवार और बिजनेस के बीच तालमेल न बनने के कारण घर में हल्का मतभेद हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य- गलत आदतों और नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। इनका असर आपकी सेहत और मन दोनों पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 6

