![]()
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में मारकंडा मंदिर के पास रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवाने वाले युवक और युवती की मौत का रहस्य अब भी बरकरार है। घटना के 15 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने आसपास के जिलों के पुलिस थानों से संपर्क किया है। गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शवों की पहचान करना है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों के शव कई हिस्सों में बंट गए। ऐसे में पुलिस कपड़ों, शरीर पर बने टैटू और अन्य निशानों के आधार पर पहचान कराने की कोशिश कर रही है। महादेव के टैटू और कपड़ों से पहचान की उम्मीद GRP के मुताबिक, युवती की बाजू पर महादेव का टैटू बना हुआ है। वहीं युवक ने सफेद-भूरे रंग की कमीज और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी। घटनास्थल से एक मोबाइल कवर भी मिला है, लेकिन उसके आधार पर भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने आसपास के थाना क्षेत्रों के अलावा पड़ोसी जिलों में भी जानकारी भेजी है। पहले बहस, फिर रेलवे पुल पर पहुंचे शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों मारकंडा नदी के किनारे आपस में बहस कर रहे थे। कुछ देर बाद दोनों रेलवे पुल पर पहुंच गए। वहां भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान नागपुर-अमृतसर एक्सप्रेस के आने पर दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। शुरुआती परिस्थितियां आत्महत्या की ओर इशारा कर रही हैं। गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस GRP अब कुरुक्षेत्र के अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल और आसपास के जिलों की गुमशुदगी रिपोर्टों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि दोनों कहां के रहने वाले थे और घटना के पीछे की असली वजह क्या थी। फिलहाल GRP के सामने ये सवाल युवक और युवती कौन थे? दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था? दोनों शाहाबाद कैसे पहुंचे? यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह है?
Source link
कुरुक्षेत्र में डबल डेथ मिस्ट्री- GRP जांच में जुटी:महादेव के टैटू-कपड़ों से पहचान की कोशिश, पड़ोसी जिलों में खंगाली जा रही गुमशुदगी रिपोर्ट
