Headlines

जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में 2KM लंबी लाइन:सावन के पहले सोमवार पर ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी, शिवालयों में सुबह 4 बजे से भीड़




सावन के पहले सोमवार के दिन राजस्थान के शिवालयों में भारी भीड़ है। सुबह मंगला आरती के साथ मंदिरों के पट खुल गए और जलाभिषेक का दौर शुरू हुआ। जयपुर में श्रद्धालुओं ने गलताजी से जल भरा और शिवालयों के लिए रवाना हुए। राजधानी के झारखंड महादेव मंदिर के बाहर करीब 2 किमी लंबी लाइन लगी है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। यही हाल ताड़केश्वर महादेव मंदिर का भी है। मंदिर में सुबह 4 बजे उज्जैन महाकाल के तर्ज पर भस्म आरती की गई। पुजारी शक्ति व्यास ने बताया- मंदिर का पट सुबह 3.45 पर खोल दिया गया था। सुबह 4.30 बजे भगवान भोलेनाथ का 51 किलो देसी गाय के घी, 151 किलो दूध, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक किया गया। मंगला आरती के समय भगवान भोलेनाथ को दूल्हे स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, अलवर सहित प्रदेश सभी जिलों के शिवालयों का नजारा भी कुछ ऐसा ही है। जयपुर के शिवालयों की तस्वीरें… उधर, कांवड़ यात्रा और मंदिरों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। शहर में करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि कांवड़ यात्रा मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग और पुलिस जाब्ते की व्यवस्था की गई है। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *