Headlines

बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत:राजस्थान में सड़कों पर पानी भरा, यूपी-छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट




देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने सोमवार को यूपी, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ के पास कई इलाकों को डेंजर जोन डिक्लेयर कर दिया गया है, जिससे तीर्थयात्रियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बिहार और झारखंड में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, राजस्थान में भारी बारिश के बाद अजमेर, जोधपुर और बाड़मेर की सड़कों पर पानी भर गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *