![]()
ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 को लेकर भारत के पहले ओलिंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। इससे पहले भी वे कांग्रेस व राहुल गांधी को निशाने पर ले चुके हैं। भिवानी के गांव कालुवास के रहने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा “राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी, अक्सर देश के युवाओं की बात करते हैं, लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर अब तक आपकी ओर से एक भी बधाई संदेश या ट्वीट नहीं आया। जब भारत के युवा तिरंगा ऊंचा कर रहे हैं, तब राजनीति से ऊपर उठकर उनका हौसला बढ़ाना भी हम सभी की जिम्मेदारी है।” पहले भी राहुल पर कसा था तंज
‘वोट चोरी’ के मामले में भी बॉक्सर विजेंदर सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसा था। वोट चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान पर हरियाणवी लहजे में प्रहार किया था। विजेंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा था कि “मैं बोल्या ताऊ त :- ताऊ तनै के लाग्या वोट चोरी होई है? ताऊ बोल्या:- “नाच न जाने आंगन टेढ़ा”।” 2019 में विजेंदर सिंह कांग्रेस में हुए थे शामिल
साल 2019 में विजेंदर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने उन्हें उसी साल साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया था। हालांकि विजेंदर चुनाव हार गए थे। उनकी राहुल गांधी के साथ बॉक्सिंग स्टांस (मुक्केबाजी की मुद्रा) की फोटो खूब वायरल हुई थी। 25 नवंबर 2022 को मध्य प्रदेश (खरगोन) में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विजेंदर सिंह ने राहुल गांधी के साथ काफी दूर पैदल मार्च किया था। इसी दौरान दोनों ने “मूंछों पर ताव, बाजुओं में दम” जैसी शैली भी दिखाई। इसकी फोटो राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। इसके बाद दिसंबर 2022 में हरियाणा के करनाल में भारत जोड़ो यात्रा में भी विजेंदर सिंह शामिल हुए थे। तब राहुल गांधी के एक तरफ दीपेंद्र हुड्डा चल रहे थे, दूसरी तरफ विजेंदर सिंह। तब विजेंदर ने इसे “नफरत के खिलाफ एक पंच” का संदेश बताया था। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपाई बने, बोले-ह्रदय परिवर्तन कभी भी
साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बॉक्सर विजेंदर कांग्रेस छोड़ अचानक भाजपाई बन गए। जब मीडिया ने उनसे पाला बदल पर सवाल पूछा तो बॉक्सर का जवाब था-अब लगा कि जो लोगों की पसंद है, उसके साथ जाना चाहिए, इसलिए मैं भारतीय जनता पार्टी में आया, ह्रदय परिवर्तन कभी भी हो सकता है। इसके अलावा कांग्रेस हाईकमान पर भी सवाल उठाए थे। कहा था कि कांग्रेस में मेरी आवाज की कोई वैल्यू नहीं थी। लोग कांग्रेस को सुनना ही नहीं चाहते हैं।
Source link
कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर बॉक्सर विजेंद्र का राहुल पर तंज:बोले-युवाओं की बात करने वाले गांधी व कांग्रेस ने खिलाड़ियों को नहीं दी बधाई
