![]()
भोजपुर में केस मैनेज करने के विवाद में सीआरपीएफ जवान और उनके भाई की पिटाई कर दी गई। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना तीयर थाना क्षेत्र के उड़ियान टोला गांव की है। घायलों की पहचान सीआरपीएफ जवान कृष्ण भगवान सिंह(43) और नंदलाल सिंह(37) के तौर पर हुई है। कृष्ण भगवान सिंह की पोस्टिंग में मध्य प्रदेश के बालाघाट में है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को छुट्टी लेकर खेती करने के लिए घर आया था। 2015 में मेरे पाटीदार ने छोटे भाई को जान से करने का प्रयास किया था। इस संबंध में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसी केस को मैनेज करने का प्रेशर डाल रहे हैं। लाठी-डंडे से किया हमला सीआरपीएफ जवान कृष्ण भगवान सिंह ने बताया कि रविवार सुबह अपने भाई के साथ खेत पर बैठा था। रोपनी का काम चल रहा था। इस बीच पाटीदार अनिल महतो, महेंद्र महतो और रामजी महतो अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे। बिना कुछ बोले मारपीट शुरू कर दी। भागने के दौरान धारदार हथियार से दोनों भाइयों के सिर पर वार कर दिया। इस मामले में दोनों भाई घायल हो गए। छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में तीयर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है। उसी विवाद को लेकर मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
भोजपुर में CRPF जवान समेत दो लोगों की पिटाई:केस मैनेज करने को लेकर चल रहा था विवाद; विरोध करने पर पाटीदार ने रॉड और लाठी-डंडे से पीटा
