![]()
पंचकूला सेक्टर-20 स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर शोरूम में काम करने वाले दो युवकों पर मालिक ने दुकान से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर गलत तरीके से बेचकर पैसे जमा नहीं करवाने का आरोप लगाया है। शोरूम मालिक की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश के साथ वाहन की बरामदगी में जुटी है। सेक्टर-20 के स्थित शोरूम मालिक व पंचकूला सेक्टर-7 निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सेक्टर-20 के SCO नंबर-89 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का शोरूम है। उसके यहां अश्वनी निवासी VIP रोड, जीरकपुर और युवराज निवासी त्रिवेदी कैंप, मुबारकपुर काम करते थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों कर्मचारी शोरूम से करीब 4 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचकर फरार हो गए, जिसके पैसे उन्होंने जमा नहीं करवाए। आरोपियों के दस्तावेज भी मालिक के पास सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों से संबंधित कुछ दस्तावेज उसके पास मौजूद हैं। उसने पुलिस से दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और धोखाधड़ी से बेचे गए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बरामद करवाने की मांग की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस खंगाल रही आरोपियों का रिकॉर्ड PSI विकास कुमार की जांच के बाद थाना सेक्टर-20 में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के बारे में उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य जानकारी के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का मुख्य फोकस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बरामदगी और आरोपों की पूरी सच्चाई सामने लाने पर है।
Source link
पंचकूला में 4 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच कैश लेकर कर्मचारी फरार:नौकरी कर पहले जीता भरोसा; दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों की तलाश
