Headlines

लंबे समय से फरार आरोपी हिसार पुलिस ने पकड़ा:कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था; लंबे समय से गैरहाजिर रहने पर उद्घोषित किया




हिसार जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदमपुर निवासी सुरेंद्र पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र एक मामले में लगातार न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। बार-बार गैरहाजिर रहने पर अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई डीएसपी अग्रोहा ने बताया कि उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में थाना आदमपुर की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी का पता लगाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। फरार आरोपियों की तलाश जारी जिले में फरार और उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश लगातार जारी रहेगी और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे मामलों में फरार चल रहे अन्य आरोपियों का भी पता लगाने का प्रयास जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *