Headlines

Chandigarh Swimming Competition 2026 | Free Registration & Food


चंडीगढ़ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता

चंडीगढ़ खेल विभाग की ओर से शहर के तैराकों के लिए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 25 से 27 अगस्त तक सेक्टर-23 स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में 11 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिला

.

खेल विभाग ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा है। साथ ही खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था भी विभाग की ओर से की जाएगी।

चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका

प्रतियोगिता में केवल वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे जो चंडीगढ़ के मूल निवासी हों या फिर शहर के किसी स्कूल अथवा कॉलेज में अध्ययनरत हों। आवेदन के साथ पहचान और पात्रता संबंधी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा।

इसके लिए आधार कार्ड के साथ स्कूल या कॉलेज का पहचान पत्र अथवा संबंधित शिक्षण संस्थान द्वारा जारी बोनाफाइड प्रमाण पत्र देना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

22 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

खेल विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त निर्धारित की है। आवेदन पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न स्विमिंग कोचिंग सेंटरों और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से भी आवेदन फॉर्म प्राप्त किए जा सकेंगे।

भरे हुए आवेदन पत्र दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन के बाद निर्धारित स्विमिंग कोचिंग सेंटरों पर ही जमा किए जाएंगे।

यहां मिलेंगे आवेदन फॉर्म

आवेदन पत्र सेक्टर-8, सेक्टर-23 ऑल वेदर स्विमिंग पूल, सेक्टर-23 नर्सरी पूल, सेक्टर-27, सेक्टर-34, सेक्टर-38 (पश्चिम), सेक्टर-39, सेक्टर-43, सेक्टर-50 और सेक्टर-56 स्थित स्विमिंग कोचिंग सेंटरों से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा मनीमाजरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और लेक क्लब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से भी आवेदन फॉर्म उपलब्ध रहेंगे।

प्रतिभा दिखाने का मिलेगा बड़ा मंच

खेल विभाग का मानना है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से शहर के युवा तैराकों और स्पेशल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में भी मदद मिलेगी। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न आयु वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जिनमें शहर के उभरते तैराक अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *