![]()
बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम जरवाय में एक युवक ने बांध किनारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हुमेंद्र साहू, पिता श्रवण साहू के रूप में हुई है। उसका शव बांध के पास बोर के सर्विस वायर से बने फंदे पर झूलता मिला। घटना की सूचना मिलते ही रनचिरई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Source link
बालोद में युवक ने फांसी लगाई:बांध किनारे बोर के तार से बनाया फंदा, पुलिस जांच में जुटी
