Headlines

शक्ति कांवड़ सेवा संघ की शिविर को लेकर बैठक:पावटा में कांवड़ियों को निशुल्क सुविधाएं प्रदान की जाएंगी




कोटपूतली में शक्ति कांवड़ सेवा संघ समिति ने अपने सेवा एवं स्वागत शिविर को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। समिति पिछले 26 सालों से सावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा कर रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी पावटा कस्बे में कांवड़ियों के लिए एक विशाल सेवा शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में कांवड़ियों को भोजन, विश्राम, शुद्ध पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा सहित विभिन्न निशुल्क सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। यह सेवा शिविर समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व और आयोजक राजेश शर्मा के संयोजन में संचालित किया जाएगा। अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि पिछले 26 सालों से समिति का उद्देश्य शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाना रहा है। उन्होंने कहा कि यह सेवा शिविर केवल सुविधाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज में सेवा, समर्पण और एकता का संदेश भी देता है। आयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि समिति का यह सेवा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और इसे हर वर्ष अधिक व्यवस्थित एवं व्यापक बनाया जाएगा। इस मौके पर चिरंजीलाल गुर्जर, धीरज वशिष्ठ, शीशराम चौधरी, रामकरण वर्मा, हरिराम सैनी, मुकेश कुमार, पहलवान अमित कुमार शर्मा, नरेंद्र सैनी, विक्रम और सचिन यादव सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *