Headlines

मोगा में नहर किनारे अज्ञात युवक का शव मिला:उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच, नाक से बह रहा था खून, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव




मोगा जिले के बाघापुराना थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कोटला मेहर सिंह वाला गांव के पास नहर किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। ग्रामीणों ने नहर किनारे शव पड़ा देख तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए, लेकिन प्राथमिक तौर पर कोई भी युवक की पहचान नहीं कर सका। सूचना मिलते ही बाघापुराना थाने के सहायक थानेदार (ASI) बूटा सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक के नाक से खून बहता हुआ पाया गया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखा गया शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। नियमानुसार पहचानकर्ता या परिजनों के सामने आने की उम्मीद में शव को 72 घंटे के लिए मोगा सिविल अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में सुरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही मोगा पुलिस आसपास के अन्य सभी पुलिस थानों और सीमावर्ती इलाकों से भी संपर्क साधकर गुमशुदगी के दर्ज मामलों का मिलान कर रही है। पुलिस ने आम जनता से की पहचान में सहयोग की अपील बाघापुराना पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी के पास इस युवक के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग हो, तो वे अविलंब बाघापुराना थाना या मोगा पुलिस से संपर्क कर जांच में सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *