![]()
भीलवाड़ा में पुलिस ने सोमवार को अवैध परिवहन करते हुए एक पिकअप को जब्त किया है। पुलिस ने पहली बार किसी पिकअप जीप में बजरी ले जाते हुए पकड़ी है। गंगापुर पुलिस जाप्ता रीको एरिया गंगापुर में गश्त कर रहा था। इस दौरान ड्राइवर को पकड़ा है। मामला गंगापुर थाना क्षेत्र का है। पहली बार जीप में बजरी परिवहन अब तक डंपर और ट्रैक्टर में बजरी तस्करी करने वाले माफिया अब पुलिस से बचने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। गंगापुर पुलिस ने पिकअप जीप में बजरी तस्करी का मामला पकड़ा है। संभवतया पहली बार ऐसा हुआ है। जब ट्रैक्टर से छोटे वाहन में बजरी तस्करी पर कार्रवाई हुई है। पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा एसपी सागर राणा ने बताया कि गंगापुर पुलिस जाब्ता रीको एरिया गंगापुर में गश्त कर रहा था। इस दौरान संदेह के आधार पर एक पिकअप को रोका तो ड्राइवर ने गुमराह करने की कोशिश की। इस पर तलाशी ली गई तो पिकअप में बजरी भरी हुई मिली। इस पर बिना अनुमति बजरी ले जाने पर पिकअप जीप को जब्त किया गया। मामला दर्ज, जांच शुरू इस पर बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस का मानना है कि हाल के दिनों में बजरी माफिया पिकअप वाहनों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं, ताकि बड़े वाहनों की तुलना में कम संदेह हो।
Source link
पुलिस ने अवैध बजरी से भरी पिकअप पकड़ी:ड्राइवर को डिटेन किया, पहली बार छोटी गाड़ियों में बजरी ताकि डाउट न हो
