![]()
देवरिया के रुद्रपुर तहसील दिवस में एक 8 वर्षीय बच्ची द्वारा जिलाधिकारी के सामने अपने नाना की सड़क दुर्घटना में मौत और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए की गई शिकायत का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, अनुष्का कुमारी (8), पुत्री शशिकांत, निवासी ग्राम सिकरिया, थाना रुद्रपुर, अपनी मां सविता देवी और अन्य परिजनों के साथ 1 अगस्त को आयोजित तहसील दिवस में पहुंची थी। उसके नाना रामप्रीत साहनी (70), पुत्र स्व. पुन्नवासी साहनी, निवासी ग्राम नगवा खास (मरछी टोला), थाना एकौना, की 29 जुलाई की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। परिवार को धमकाने का लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि रामप्रीत साहनी अपने खेत से पैदल घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। उनका यह भी आरोप है कि दुर्घटना में शामिल बाइक एक पुलिसकर्मी चला रहा था। परिवार मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील दिवस में पहुंचा था। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब परिजन जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दे रहे थे, तभी अनुष्का बोलने लगी। परिजनों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन जिलाधिकारी ने कहा, “नहीं, उसे बोलने दीजिए।” इसके बाद बच्ची ने आरोप लगाया कि उसके नाना की मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है और परिवार पर झूठे मुकदमे में फंसाने का दबाव बनाया जा रहा है। बच्ची की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का की बेबाकी और हिम्मत की चर्चा हो रही है।
Source link
बच्ची डीएम से बोली- पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही:नाना की सड़क हादसे में हुई थी मौत, पुलिसकर्मी चला रहा था बाइक
