![]()
पठानकोट में रेड अलर्ट के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख चौकों, प्रवेश मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए हैं। इन नाकों पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की गहन जांच की जा रही है। नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी दोपहिया, चारपहिया सहित अन्य वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और वाहनों की तलाशी लेकर सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं का गंभीरता से निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से जांच प्रक्रिया में सहयोग की अपील की है। पुलिस बोली- अभियान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शरारती तत्वों को चेतावनी दी गई है कि वे गैरकानूनी गतिविधियों से बाज आएं, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।
Source link
पठानकोट में रेड अलर्ट के बीच पुलिस हाई अलर्ट पर:शहरभर में नाके लगाकर वाहनों और संदिग्धों की जांच तेज
