कटिहार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक:जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद की अध्यक्षता में संपन्न, समिति विस्तार पूरा करने पर हुई चर्चा




कटिहार के आनंद भवन में 4 अगस्त 2026 को राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला समिति, प्रखंड समिति और विभिन्न प्रकोष्ठों के विस्तार पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें प्रदेश सचिव पिंकू कुमार और संतोष मेहता आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद थे। जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार 15 अगस्त तक पार्टी का विस्तार पूरा कर प्रदेश कार्यालय भेजना है। इसके लिए सभी प्रखंड अध्यक्षों को जल्द से जल्द समिति विस्तार करने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रखंड अध्यक्षों ने 15 अगस्त से पहले समिति विस्तार पूरा करने का आश्वासन दिया है। आनंद ने कहा कि कटिहार जिले में राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मजबूत करने के लिए जिला से लेकर बूथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। आनंद ने यह भी बताया कि पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश जल्द ही कटिहार आएंगे। उनके स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा गया है। बैठक में जिला व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शंकर गुप्ता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तपेश्वर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष अंकित सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, महासचिव उदय सिंह, कपिल मंडल, कुणाल सिंह, मो. शरीफुल, मनोज कुशवाहा, शिव शंकर सिंह, हीरालाल साहनी, ब्रजेश सिंह निषाद सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *