![]()
रामपुर में खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम 4 बजे एक बैठक एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें समारोह के सफल और गरिमामय आयोजन के लिए विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी खंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पदम् राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के मैदान में आयोजित होगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे समारोह की सभी तैयारियां निर्धारित समय पर पूरी करें और आपसी समन्वय से काम करें। बैठक में समारोह स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैठक व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, परेड और ध्वजारोहण समारोह जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाए एसडीएम ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विभागाध्यक्षों को अपने सौंपे गए दायित्वों का समय पर और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा समारोह के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग देने के निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त (राजस्व) एवं तहसीलदार योगेश कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगन शर्मा, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी वीणा कौशल सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।
Source link
रामपुर के पदम् स्कूल में मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह:SDM ने बैठक में अफसरों को दिए निर्देश; देशभक्ति से ओतप्रोत प्रोग्राम पेश करेंगे छात्र
