Headlines

मवेशी तस्करी का आरोपी 6 महीने बाद गिरफ्तार:शंकरगढ़ पुलिस ने झारखंड से पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल




बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को 6 महीने बाद झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी लगभग 6 महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला 28 फरवरी 2025 का है। उस दिन मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की टाटा पिकअप वाहन (क्रमांक BR-52G-5046) में मवेशियों को भरकर राजपुर की ओर से झारखंड के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन आरोपी जमड़ी के पास वाहन छोड़कर फरार हो गया। मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 7 बैल और 3 गाय सहित कुल 10 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित जब्त कर लिया। इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी मो. राजू कुरैशी (35 वर्ष), निवासी कुरैशी मोहल्ला, बाजारटांड़, थाना गुमला, जिला गुमला (झारखंड) की तलाश की। उसे रांची-गुमला क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। 4 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी मवेशी तस्करी से जुड़े एक अन्य प्रकरण में संलिप्त रह चुका है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *