Headlines

RUDIP के पांचवें चरण में होंगे 85.32 करोड़ के काम:टोंक, टोडारायसिंह, मालपुरा में होंगे; जनप्रतिनिधि-स्टेकहोल्डर्स संवाद कल




राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUDIP) की ओर से पांचवें चरण में टोंक, टोडारायसिंह एवं मालपुरा शहरों में 85.32 करोड़ के काम होंगे। इसको लेकर टोंक शहर के जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, विभिन्न विभाग के अधिकारियों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के बीच बुधवार को कंसल्टेशन मीटिंग होगी। इस “आरयूआईडीपी संवाद” का आयोजन कल सुबह 11ः30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में होगा। इसमें विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सुझाव और फीडबैक लिए जाएंगे। टोंक में होंगे ये काम टोंक, टोडारायसिंह एवं मालपुरा शहर में लगभग 85.32 करोड़ के कार्य किये जाएंगे। जिसमें एशियन विकास बैंक के वित्तपोषण से अपषिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधित अपशिष्ट जल का फिर से उपयोग किया जाएगा। इसकी लागत 60.61 करोड़ होगी। बाढ़ प्रबंधन और ड्रेनेज के कार्य 10.29 करोड़ की लागत से, कमान्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर और विरासत संरक्षण एवं पर्यटन संबंधी कार्य 14.42 करोड़ से किए जाएंगे। पांचवें चरण के प्रमुख उद्देश्य पांचवें चरण में अत्यधिक शहरीकृत शहरों एवं उनके सैटेलाइट नगरों का विकास किया जाएगा। ताकि उनके विस्तार एवं अनियोजित परिधि का प्रबंधन करके उन्हें रहने योग्य बनाया जा सके, जो पर्यावरण के अनुकूल हो और वहां स्वस्थ समुदायों का विकास हो सके। राज्य के प्रमुख शहरों में अधोसंरचना के अंतराल अथवा कमी को दूर करते हुए सेवा गुणवत्ता में सुधार एवं पर्यावरणीय निरंतरता को बढ़ावा देकर समग्र अपशिष्ट जल प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। अपशिष्ट जल प्रबंधन के कार्यों के अतिरिक्त अन्य कार्यों में बाढ़ प्रबंधन, ड्रेनेज कार्य, ठोस अपषिष्ट प्रबंधन, विरासत संरक्षण एवं पर्यटन तथा कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर, शहरी गतिशीलता, आवश्यकता अनुसार कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट सम्मिलित हैं। प्रदेश के 84 शहरों का होगा विकास राजस्थान सरकार 84 शहरों में पांचवें चरण के कार्य जल्द ही शुरु करने की तैयारी कर रही है। 9500 करोड़ की लागत से शहरों को स्मार्ट व सस्टेनेबल बनाया जाएगा। इस चरण में अपशिष्ट जल प्रबंधन, ठोस अपषिष्ट प्रबंधन, शहरी यातायात सुधार, बाढ़ प्रबंधन, जल निकासी कार्य, विरासत संरक्षण एवं पर्यटन, कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर आदि क्षेत्रों में प्रदेश के शहरों का विकास किया जाएगा। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 के अनुरूप आरयूआईडीपी का पांचवां चरण प्रक्रियाधीन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *