![]()
दिल्ली में दर्ज एक युवती की गुमशुदगी के मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस मंगलवार को आगरा के बासौनी थाना क्षेत्र स्थित चंबल नदी के बीहड़ पहुंची। मामले में युवती के पिता पर अपनी ही पुत्री को चंबल नदी में डुबोकर हत्या करने का गंभीर आरोप है। पुलिस पूरे प्रकरण को प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग से जोड़कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, खुशी (18 वर्ष) पुत्री लखपत सिंह, निवासी ग्राम लखनपुरा थाना बासौनी, अपने परिवार के साथ दिल्ली के तिगड़ी क्षेत्र में रहती थी। आरोप है कि 29 जुलाई की सुबह पिता लखपत सिंह अपनी पुत्री को दवा दिलाने के बहाने बासौनी क्षेत्र लेकर आया। आरोप है कि पिता ने बेटी को चंबल नदी में डुबो दिया। वहीं दूसरी ओर आरोपी ने दिल्ली के तिगड़ी थाने में अपनी पुत्री की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी थी। लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला संदिग्ध होने पर पुलिस का शक गहरा गया ।जांच के क्रम में दिल्ली पुलिस ने थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव लखनपुरा में पहुंचकर छानबीन की तथा बासौनी पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चंबल नदी क्षेत्र में सर्च अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। युवती के शव की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है, ताकि नदी में रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन चलाया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वही इस मामले में थाना प्रभारी बासौनी मनोज कुमार पाल का कहना है कि दिल्ली में दर्ज युवती की लापता की गुमशुद के मामले में दिल्ली पुलिस जांच के लिए पिता के साथ चंबल के बीहड में आई है। मोबाइल से डिजीटल साक्ष्य बरामद
सूत्रों के अनुसार पुलिस को आरोपी पिता के मोबाइल से कुछ अहम डिजीटल साक्ष्य मिले हैं। इसमें बेटी का डुबोने के वीडियो होने की भी चर्चा है।
गर्भवती होने की आशंका बताया गया है कि युवती गर्भवती हो गई थी। इसके चलते ही उसके पिता ने अपने दामाद के साथ मिलकर बेटी की हत्या की साजिश रची। वो उसको चंबल लेकर आए थे। पिता ने बेटी को डुबोयो और जीजा ने वीडियो बनाए।
Source link
दिल्ली पुलिस ने ऑनर-किलिंग की आशंका पर खंगाला बीहड़:बसौनी की युवती के लापता होने की जांच में पुलिस को पिता पर शक
