Headlines

हाइवा ने साइकिल सवार कृषि सलाहकार को कुचला:मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक फूंका, एनएच-33 पर सरस्वती मोड़ के पास हादसा; चालक हिरासत में




काको थाना क्षेत्र के जहानाबाद-बिहारशरीफ एनएच-33 पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में अमथुआ पंचायत के कृषि सलाहकार ज्ञानचंद शर्मा (50) की मौत हो गई। हादसा सरस्वती मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने साइकिल सवार ज्ञानचंद शर्मा को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद काफी दूर तक घसीटता रहा हाइवा जानकारी के अनुसार, ज्ञानचंद शर्मा काको बाजार से अपनी ड्यूटी पूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक उन्हें काफी दूर तक घसीटता चला गया। दुर्घटना में उनका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे परिजनों को पहचान करने में भी परेशानी हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर आक्रोश जताया। बड़ी संख्या में लोगों ने जहानाबाद-बिहारशरीफ एनएच-33 को जाम कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग हादसे से नाराज ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया है। परिवार में पसरा मातम परिजनों ने बताया कि ज्ञानचंद शर्मा रोज की तरह काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चालक से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति सामान्य कराने में जुटी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *