Headlines

पंचकूला में पर्यटन कर्मचारियों का मांगों को लेकर प्रदर्शन:सरकार को दी चेतावनी; बोले- 9 अगस्त को मंत्री के आवास के बाहर देंगे धरना




हरियाणा पर्यटन निगम के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। पंचकूला में आयोजित धरने के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से लंबे समय से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने समेत अन्य मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे वर्षों से हरियाणा पर्यटन निगम में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उनका आरोप है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। आवास के बाहर प्रदर्शन का ऐलान कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में 9 अगस्त को पर्यटन मंत्री के आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करे और वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करे। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *