Headlines

डीग में उज्जैन के दुबे वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार से सम्मानित




उज्जैन | नगर के व्यंग्यकार और सिने समीक्षक शशांक दुबे को राजस्थान के डीग में वल्लभराम शर्मा आत्मकथा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी आत्मकथा संतरे की गोलियों सा रसीला बचपन के लिए हिंदी पुस्तकालय समिति की ओर से दिया गया। समिति के 100वें स्थापना दिवस पर डीग में आयोजित शताब्दी समारोह में राजस्थान ब्रज भाषा अकादमी की सचिव डॉ. लता श्रीमाली, डीग के एसपी जीएस कांबले और सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर डॉ. कौशल किशोर ने दुबे को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार के तहत 10 हजार रुपए नकद राशि, शॉल, श्रीफल, स्मृति चिह्न और स्मारिका भेंट की गई। उपलब्धि पर वरिष्ठ व्यंग्यकार शांतिलाल जैन, रमेशचंद्र शर्मा, मुकेश जोशी, डॉ. हरीश कुमार सिंह, अशोक भाटी, दिनेश दिग्गज, सुरेंद्र सर्किट, सुगनचंद जैन, दिनेश विजयवर्गीय आदि ने हर्ष व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *