Headlines

Himachal News: HRTC bus accident news fake | FIR on CGM complaint


हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस दुर्घटना में 40 लोगों की मौत होने की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला HRTC के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) पंकज सिंघल की शिकायत पर दर्ज हु

.

एफआईआर के अनुसार, 3 अगस्त को फेसबुक पर ऐसी पोस्ट वायरल की गईं, जिनमें दावा किया गया कि ऊना जिले के दनासर क्षेत्र में HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई। इससे लोगों में दहशत फैल गई।

शिकायत में कहा गया कि HRTC द्वारा तत्काल जांच करने पर पता चला कि ऐसा कोई हादसा हुआ नहीं हुआ। निगम, स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के पास भी इस तरह की किसी दुर्घटना का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

एक्सीडेंट की फर्जी खबर के स्क्रीन शॉट।

एक्सीडेंट की फर्जी खबर के स्क्रीन शॉट।

दूसरी घटनाओं की तस्वीरें इस्तेमाल करने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पोस्ट में दूसरी दुर्घटनाओं की तस्वीरों का इस्तेमाल कर उन्हें HRTC और हिमाचल से जोड़ दिया गया। साथ ही भ्रामक कैप्शन और लोकेशन टैग लगाकर इसे स्थानीय व ताजा घटना के रूप में प्रस्तुत किया गया, ताकि पोस्ट तेजी से वायरल हो सके।

शिकायत के मुताबिक इससे आम लोगों में दहशत फैली, HRTC कर्मचारियों और यात्रियों के परिजनों में चिंता पैदा हुई तथा निगम की साख को नुकसान पहुंचा।

दो फेसबुक अकाउंट का शिकायत में जिक्र

CGM पंकज सिंघल ने अपनी शिकायत में पुलिस से दो फेसबुक अकाउंट/पेज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इनमें ‘भवानी रेखा शर्मा’ नाम का फेसबुक प्रोफाइल और ‘गोल्ड सिल्वर प्राइस’ नाम का फेसबुक पेज शामिल है। शिकायत में इन पोस्टों के लिंक और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे गए हैं।

बता दें कि 40 लोगों की मौत की खबर कई अन्य फेसबुक पेज पर भी शेयर की गई है। ऐसे में साइबर जांच के दौरान अन्य फेसबुक पेज पर भी पुलिस का शिकंजा कसेगा।

डिप्टी सीएम ने फर्जी खबर का स्क्रीन शॉट शेयर पर दुष्प्रचार नहीं करने को लेकर चेताया।

डिप्टी सीएम ने फर्जी खबर का स्क्रीन शॉट शेयर पर दुष्प्रचार नहीं करने को लेकर चेताया।

अभी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

साइबर थाना शिमला में दर्ज FIR नंबर 0013/2026 में फिलहाल आरोपी के रूप में ‘अज्ञात’ दर्ज किया गया है। यानी अभी किसी व्यक्ति को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है। पुलिस जांच के दौरान संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों की पहचान होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351 और धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच इंस्पेक्टर रमन चौहान को सौंपी गई है।

डिप्टी सीएम ने भी चिंता जाहिर की

डिप्टी सीएम एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी खुद झूठी खबर का स्क्रीन शॉट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और उन्होंने लोगों को झूठी व भ्रामक खबरें न फैलाने का आग्रह किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *