Headlines

हांसी वाले बाबा के खिलाफ हुड्डा खाप ने खोला मोर्चा:रोहतक में बोले, सांघी के चबूतरे पर आकर बुजुर्गों के पैर छूकर मांगे माफी




रोहतक के गांव सांघी में हुड्डा खाप प्रतिनिधियों की मीटिंग हुई, जिसमें हांसी वाले बाबा महंत दिनेश पुरी के खिलाफ मोर्चा खोला गया। हु्ड्डा खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर हांसी वाले बाबा ने गांव सांघी के चबूतरे पर आकर बुजुर्गों के पैर छूकर माफी नहीं मांगी तो उसका पक्का ईलाज कर देंगे। मीटिंग के दौरान खाप सदस्य दिलबाग सिंह हुड्डा ने कहा कि हांसी वाले बाबा इतनी बड़ी गलती कर रहे है, जो माफ करने के लायक नहीं है। हुड्डा खाप में बहुत दम है। बाबा अपने शब्द वापस ले और इस बात के लिए माफी मांगे। हुड्डा इतनी बड़ी खाप है, जिसे बड़े-बड़े चौधरी है। ऐसे युवा बालक है, जो कुछ भी कर सकते है। दिलबाग सिंह ने कहा कि युवाओं ने कोई कदम उठाया तो पता नहीं क्या हो जाएगा। बाबा को हिंदी में समझाना चाहता हूं कि माफी मांग ले। साथ ही अच्छे तरीके से बताए कि मुझ से गलती हुई है, जिसके वह माफी मांग रहे है। अगर ऐसा नहीं किया तो अंजाम के लिए तैयार रहे। हुड्डा खाप को बाबा ने ललकारा
खाप प्रतिनिधि सुभाष फौजी ने कहा कि हांसी वाले बाबा ने आज तो हुड्डा, सुड्डा, पुड्डा बोल कर इतनी बड़ी खाप व इतने बड़े गौत्र को ललकारा है। हरियाणा में एक नहीं, कई बड़ी खाप है। आज तो बाबा ने धर्मेंद्र हुड्डा के नाम पर बोल दिया, कल को अन्य किसी खाप के बारे में भी बोलेगा। इसका मतलब बाबा किसी खाप को कुछ नहीं समझता। तरीके से करेंगे बाबा का ईलाज
सुभाष फौजी ने कहा कि बाबा का ईलाज बांधा जाएगा, तरीके से ईलाज करेंगे। आज तो केवल हुड्डा खाप एकत्रित हुई है, कल को सभी खाप एकत्रित होंगी। अगर बाबा ने गांव सांघी के चबूतरे पर आकर बुजुर्गों के पैर छूकर माफी नहीं मांगी तो पक्का इलाज करेंगे। बाबा आज बहन बेटियों को बरगला रहा है, गलत तरीके से पैसे लूटकर अपना घर भरने लगा हुआ है। 90 साल के बुजुर्ग का दिखा जोश
मीटिंग के दौरान 90 साल के बुजुर्ग का जोश भी देखने को मिला। बुजुर्ग ने कहा कि बाबा ने गलत बोला है, उसे सबक सिखा दूंगा। घी पी रखा है, वो भी देसी गाय का। चाहे आजमा कर देख लो। कुश्ती-कुश्ती नही, बाबा का पक्का ईलाज कर दूंगा। बाबा ने माफी नहीं मांगी तो पड़ेगा बड़ा असर
खाप प्रतिनिधि अजय हुड्डा ने कहा कि बाबा ने हुड्डा खाप के लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया, जो सही नहीं है। अगर बाबा ने माफी नहीं मांगी तो अच्छा नहीं होगा। इसका बड़ा असर हरियाणा में देखने को मिलेगा। आज सारी खापों में बाबा के खिलाफ रोष है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *