Headlines

भोजपुर में करंट से देवरानी-जेठानी झुलस गईं:अर्थिंग के तार से चापाकल में आ रहा था लाइन, एक को बचाने में दूसरी घायल




भोजपुर में करंट से जेठानी-देवरानी गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों में बारा बसंतपुर गांव के रहने वाले भोला यादव की पत्नी बिजंती देवी (18) और नागेंद्र राय की पत्नी मुन्नी देवी (26) शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि मुन्नी देवी घर के चापाकल पर पानी भरने गई थीं। इसी दौरान चापाकल में करंट आ गया। दोनों को तुरंत आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका अभी इलाज चल रहा है। परिजन के अनुसार चापाकल के पास से अर्थिंग का तार है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा बसंतपुर गांव की है। परिजन ने पहुंचाया अस्पताल परिजन ने बताया कि मुन्नी देवी पहले चापाकल के पास गई थी। उसे करंट लगा तो वो छपटाने लगी। बिजंती देवी ने देखा तो वो बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान उसे भी करंट लग गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और दोनों को चापाकल से हटाया। वहीं, दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिप सदस्य धनंजय यादव और भाकपा माले नेता कयामुद्दीन अंसारी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *