Headlines

दहेज हत्या में पति, सास-ससुर गिरफ्तार:रायबरेली में 3 दिन पहले विवाहिता की मौत का खुलासा, फंदे से लटकाकर हत्या का आरोप




रायबरेली पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विवाहिता के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के मकरंदपुर मजरे जमुरांवा गांव का है, जहां 25 वर्षीय मनीषा यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। मामले का खुलासा 3 अगस्त 2026 को उस समय हुआ, जब मृतका के चाचा संत प्रसाद यादव ने महाराजगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी भतीजी मनीषा यादव को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत में पति राजबहादुर, ससुर रामदेव, सास धीराजा और ननद को नामजद किया गया। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने मनीषा की फांसी के फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और धरातलीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 4 अगस्त को महाराजगंज क्षेत्र के सधई का पुरवा स्थित नैया नाला के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी भेजे गए जेल गिरफ्तार आरोपियों में पति राजबहादुर, ससुर रामदेव और सास धीराजा शामिल हैं। तीनों मकरंदपुर मजरे जमुरांवा गांव के निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में नामजद अन्य वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दहेज उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *