Headlines

अररिया में 2 बाइकों की टक्कर, जीजा की मौत:गाड़ी पर सवार साला गंभीर घायल; हायर सेंटर रेफर




अररिया में मंगलवार की देर रात 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी पर सवार जीजा की मौत हो गई, वहीं साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सिमराहा थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान सिमराहा थाना क्षेत्र के नवटोली शंकरपुर वार्ड संख्या-11 निवासी दिलीप शर्मा के बेटे रविंद्र शर्मा(42) के रूप में हुई है। रविंद्र शर्मा पेशे से बढ़ई थे। साले की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे रविंद्र शर्मा अपने साले के साथ सुनराहा बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय सिमराहा-झिरवा मार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। रविंद्र शर्मा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। आरोपी चालक की पहचान कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल परिसर में परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी यातायात थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और टक्कर मारने वाली दूसरी बाइक व उसके चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घायल युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *