Headlines

कानपुर पुलिस ने 265 रेस्टोरेंट-कैफे में छापेमारी की:चकेरी में 11वीं का स्टूडेंट हुक्का पिलाता मिला, 5 पर मुकदमा, 25 लोग हिरासत में




हुक्का बार को लेकर प्रयागराज हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार रात को पूरे शहर में होटल व रेस्टोरेंट में छापेमारी की। पुलिस ने 265 हुक्काबारों में छापेमारी की। इस दौरान चकेरी के मंगला विहार द सोशल लाइफ कैफे में 11वीं का छात्र तौसीफ हुक्काबार संचालित करते हुए मिला। टीम ने हुक्का पिलाते हुए मिले पांच संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस टीम ने पार्किंग और सुरक्षा के भी इंतजाम देखे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर बुधवार रात को चारों जोन में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट, कैफे और अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों में जांच की गई। इस दौरान पूर्वी जोन में 65, पश्चिम जोन में 66, सेंट्रल जोन में 55, दक्षिण जोन में 79 हुक्काबारों में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने हुक्का संचालन से जुड़े उपकरण, प्रतिबंधित फ्लेवर और अन्य सामग्री की जांच की। इसके साथ टीम ने अग्निशमन उपकरण, पार्किंग और सुरक्षा के इंतजाम देखे। पुलिस ने संचालकों को बिना लाइसेंस के हुक्का बार संचालित नहीं करने की चेतावनी दी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अभियान के दौरान चकेरी, हनुमंत विहार, कोहना, स्वरूप नगर, पनकी थानाक्षेत्र स्थित पांच कैफे में हुक्का बार संचालित होते हुए मिला है। टीम ने इन हुक्काबारों में 25 लोगों को हिरासत में लिया है, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *