![]()
जगराओं में विदेश भेजने और स्पेन का वीजा लगवाने के नाम पर 5 लाख 52 हजार 500 रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में थाना सिटी जगराओं पुलिस ने मोहल्ला प्रताप नगर निवासी मनिंदर सिंह उर्फ जज के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। थाना सिटी के एएसआई नरिंदर शर्मा के मुताबिक कच्चा किला निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा बेटा सुखचैन सिंह विदेश जाना चाहता था। इसी सिलसिले में उन्होंने मनिंदर सिंह से संपर्क किया। आरोप है कि मनिंदर ने सुखचैन को स्पेन भेजने और वीजा लगवाने का भरोसा देकर 5 लाख 52 हजार 500 रुपए खर्च बताया, जो उसे दे दिए गए। शिकायत के अनुसार, काफी समय बीतने के बाद भी वीजा नहीं लगा तो परिवार ने आरोपी से संपर्क किया। आरोपी कथित तौर पर वॉट्एसप के माध्यम से जल्द वीजा लगने और काम की प्रोग्रेस के बारे में भरोसा दिलाता रहा। दस्तावेज भेजे जाने के स्क्रीनशॉट भी भेजे पुलिस को दी गई शिकायत और जांच के दौरान सामने आया कि सुखचैन सिंह द्वारा वॉट्सएप पर भेजे गए दस्तावेज आरोपी ने कथित तौर पर ‘अनवर फाइल स्पेन’ नाम से भेजे थे। आरोपी की ओर से दस्तावेज आगे भेजे जाने के स्क्रीनशॉट भी सुखचैन सिंह को भेजे गए थे। शिकायतकर्ता ने चैट समेत संबंधित दस्तावेज पुलिस को सौंपे। पुलिस ने किया केस दर्ज पुलिस ने शिकायत की जांच की। डीएसपी स्तर की जांच के बाद डीए लीगल की राय ली गई, जिसके आधार पर मनिंदर सिंह उर्फ जज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
जगराओं के युवक से 5.52 लाख की ठगी:स्पेन का वीजा दिलाने का झांसा देकर बनाया शिकार; पैसा लेकर भी नहीं भेजा विदेश
