Headlines

देवरिया के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को DM ने किया सम्मानित:राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मिली सराहना




देवरिया डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले देवरिया के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता 30 जुलाई से 2 अगस्त तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में देवरिया स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षक गिरीश सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरव जायसवाल और आयुषी कुशवाहा ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में स्थान बनाया। इसके अतिरिक्त, सत्यम मिश्रा, आरोही गुप्ता और रिद्धिमा जायसवाल ने रजत पदक हासिल किए, जबकि हर्ष यादव और अदिति निषाद ने कांस्य पदक अपने नाम किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में भी उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और समर्पण से खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, प्रशिक्षक गिरीश सिंह, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार सिंह, आशीष सिन्हा, देवरिया ओलंपिक संघ के महासचिव अजय जायसवाल और अध्यक्ष संजय केडिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *