Headlines

महिला डॉक्टर ने शादीशुदा होकर खुद को बताया सिंगल:जालंधर में पासपोर्ट बनाया, गुपचुप कनाडा भागी, पति बोला- गहने-कैश भी ले गई




जालंधर की एक महिला डॉक्टर (डेंटिस्ट) ने शादीशुदा होने के बावजूद पासपोर्ट दफ्तर में खुद को अविवाहित बताकर नया पासपोर्ट बनवा लिया और कनाडा चली गई। पति का आरोप है कि पत्नी घर से नकदी और गहने लेकर गई और सरकारी दस्तावेजों में गलत जानकारी देकर पासपोर्ट हासिल किया। पति की शिकायत पर फिरोजपुर पुलिस ने महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला डॉक्टर साल 2024 में डॉक्टर कनाडा भागी। इसके वह वापस नहीं लौटी। महिला डॉक्टर मकसूदां की रहने वाली है। पति की शिकायत में क्या, 3 पॉइंट में जानिए… पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया
मामले की गंभीरता को देखते हुए फिरोजपुर पुलिस ने शिकायत की गहन जांच की। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर पवनप्रीत कौर के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 406 (आपराधिक न्यासभंग/विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पासपोर्ट कार्यालय को भी दी जाएगी जानकारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की बारकी से जांच की जा रही है। पासपोर्ट कार्यालय को भी गलत जानकारी देकर दस्तावेज हासिल करने के संबंध में सूचित किया जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *