Headlines

हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, पांच घंटे में चार गिरफ्तार:युवती संग वीडियो बनाकर 20 लाख की फिरौती मांगी, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी




दतिया जिले के उनाव क्षेत्र में हनीट्रैप के जरिए लोगों को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का बुधवार दोपहर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह ने झांसी के बेहटा निवासी अजय पाल का अपहरण कर उसे एक स्कॉर्पियो में बंधक बनाया, बेल्ट से मारपीट की और एक युवती के साथ जबरन वीडियो बनाकर 20 लाख रुपए की फिरौती मांग ली। धमकी दी गई कि रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया जाएगा। जबरन स्कॉर्पियो में बैठाया था
पीड़ित के अनुसार वह 3 अगस्त की रात इंदरगढ़ रिश्तेदारी में जा रहा था। झांसी-उनाव मार्ग पर घिसलनी पुलिया के पास स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। रास्ते में एक युवती को भी गाड़ी में बैठाया गया और पीड़ित पर दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाकर मारपीट की गई। आरोपियों ने उसकी जमीन बिकने की जानकारी का हवाला देते हुए 20 लाख रुपए की मांग की और डराने के लिए वीडियो भी बना लिया। बाद में उसे खैरी माता मंदिर के पास छोड़ दिया गया। अगले दिन व्हाट्सएप कॉल के जरिए रुपए का इंतजाम करने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद पीड़ित ने उनाव थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने महज पांच घंटे के भीतर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *