Headlines

Gwalior Road Collapse Incident | Jhansi Road Sinkhole Video Update


ग्वालियर में सड़कों के धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बुधवार दोपहर झांसी रोड थाना क्षेत्र का है, जहां निर्माणाधीन व्हाइट टॉपिंग सड़क अचानक धंस गई। सड़क धंसते ही वहां से गुजर रहे दो वाहन गड्ढे में फंस गए। स्थानीय लोगों ने ट्रै

.

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच हुई। सड़क धंसने के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

सड़क धंसने के समय वहां से गुजर रहे दो वाहन सीधे गड्ढे में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल ट्रैक्टर बुलाकर दोनों वाहनों को बाहर निकलवाया। लोगों का कहना है कि यदि उस समय भारी वाहन गुजर रहे होते या ट्रैफिक अधिक होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

एक घंटे तक नहीं पहुंचा प्रशासन

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क धंसने के करीब एक घंटे बाद तक न नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची, न प्रशासनिक अधिकारी और न ही ट्रैफिक पुलिस। धंसी सड़क के आसपास बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिरकर घायल भी हुए।

व्हाइट टॉपिंग सड़क की गुणवत्ता पर सवाल

बताया जा रहा है कि यह सड़क सीमेंट कंक्रीट (व्हाइट टॉपिंग) तकनीक से बनाई जा रही थी। पिछले साल से इसका निर्माण कार्य चल रहा था और सड़क लगभग तैयार हो चुकी थी। बारिश के कारण अंतिम चरण का काम बाकी था, लेकिन उससे पहले ही सड़क का हिस्सा धंस गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली सड़क यदि पहली ही बारिश में धंस जाए तो निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उनका कहना है कि शहर में पहले भी कई जगह सड़कें धंस चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्यों में सुधार नहीं हो रहा।

तकनीकी जांच और कार्रवाई की मांग

घटना के बाद लोगों ने सड़क धंसने के कारणों की तकनीकी जांच कराने, जिम्मेदार एजेंसी पर कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से शहर की निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए…

ग्वालियर में फिर धंसी सड़क

ग्वालियर में शिंदे की छावनी स्थित लक्ष्मण तलैया के पास सड़क धंस गई। सड़क के बीचों-बीच अचानक एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे व्यस्त मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

ग्वालियर में निर्माणाधीन सड़क धंसी

ग्वालियर के मुरार क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सिंहपुर रोड पर बुधवार सुबह सड़क का एक हिस्सा अचानक करीब 2 फीट नीचे धंस गया, जिसमें एक स्कूल बस फंस गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और बड़ा हादसा टल गया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *