कांग्रेस नेता लोगों से चर्चा कर रहे हैं तो उनका भी कहना है पहले से अधिक बिजली बिल आ रहा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी है। इसके लगने के बाद से लोगों का बिजली बिल काफी आने लगा है। ऐसे में कांग्रेस भी इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस के द्वारा लोगों से स्मार्ट मीटर हटाने और साधारण मीटर लगाने के लिए फार्म भ
.
कांग्रेस का यह 5वां दिन था, जब काफी संख्या में कांग्रेसी बिजली उपभोक्ताओं से फार्म भराने के लिए निकले। बुधवार को ढिमरापुर क्षेत्र दिनदयाल पुरम कॉलोनी क्षेत्र में कांग्रेस नेता पहुंचे।
यहां लोगों से उन्होंने सपंर्क किया और बिजली बिल को लेकर बात की जो लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी थी। उनका कहना था कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है बिजली का बिल बढ़कर आने लगा है।
पहले 800 से 1000 रुपए आने वाला बिल अब 28 सौ से 3000 तक हो गया है। कांग्रेस के द्वार भी बताया जा रहा है कि पहले कांग्रेस शासन में 400 यूनिट पर हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलता था।
अब मात्र 200 यूनिट पर यह लागू है, जिससे इसका भी फायदा अब उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है और महतारी वंदन का मात्र 1 हजार रुपए प्रतिमाह देकर हजारों रुपए का बिजली बिल थमाया जा रहा है। ऐसे में इसे कांग्रेस ने वसूली मीटर भी बताया है।

जिला कांग्रेस के पदाधिकारी वार्डों में जाकर लोगों से भरा रहे फार्म
लगातार चलेगा यह अभियान कांग्रेस नेताओं का कहना है कि साधरण मीटर को हटा कर स्मार्ट मीटर लगाने के लिए विरोध में यह अभियान लगातार चलेगा।
अब तक शहर में राजीव नगर, कोतरा रोड, धांगरडीपा, बैंकुण्ठपुर, मोदीपारा, सोनिया नगर, बंगलापारा, रामभांठा, गौशारा रोड, ढिमरापुर, दिनदयाल पुरम समेत कई स्थानों पर जाकर कांग्रेस ने करीब 700 से अधिक फार्म भराया है। जिसे आने वाले समय में बिजली विभाग में जमाकर पावती लिया जाएगा।
स्मार्ट मीटर हटाकर साधारण मीटर लगाए जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) शाखा यादव ने बताया कि जब हम स्मार्ट मीटर को लेकर फार्म भरवाने किसी मोहल्ले में जा रहे हैं तो लोग खुलकर इसके खिलाफ में बोल रहे हैं। बता रहे है कि पहले की अपेक्षा बिजली बिल काफी बढ़कर आ रहा है।
महतारी वंदन का 1 हजार दे कर हजारों रुपए की वसूली स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली बिल के रूप की जा रही है।
उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि सभी वार्डों तक पहुंचकर फार्म भराया जाए और यह अभियान अभी लगातार चलेगा। स्मार्ट मीटर को हटाकर साधारण मीटर लगाने के लिए फार्म भराया जा रहा है।
