Headlines

पंजाब में पूरा सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा:रात में बढ़ेगी ठंडक, दिन का तापमान 0.9 डिग्री बढ़ा, बिजली की खपत घटी




पंजाब और चंडीगढ़ में अब मौसम के ड्राई रहेगा। आज (1 अक्टूबर) राज्य के किसी भी जिले में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। 1 से 6 अक्टूबर तक पंजाब और चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। पिछले 24 घंटे में पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा और तेज धूप निकली। इसके चलते राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब अधिकतम तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा 34.8 डिग्री के साथ पंजाब में सबसे गर्म रहा। । चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज हुआ। मानसून की विदाई जारी पंजाब से मानसून की विदाई आगे बढ़ चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी की रेखा फिलहाल गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। IMD के अनुसार मानसून की विदाई तय करने में बारिश का लगातार रुकना, निचले स्तर पर हवा का बदलना और नमी में कमी जैसे संकेत देखे जाते हैं। दिन गर्म, रात में बढ़ेगी ठंडक पंजाब में दिन का तापमान अभी 30 से 36 डिग्री के आसपास रह सकता है। उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री, जबकि बाकी हिस्सों में 34 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री, जबकि बाकी हिस्सों में 18 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। ऐसे में दिन में धूप और गर्मी, जबकि रात में ठंडक बढ़ने का असर देखने को मिल सकता है। चंडीगढ़ के लिए भी मौसम विभाग ने 1 अक्टूबर को मुख्य रूप से साफ मौसम का अनुमान जताया है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। 2 अक्टूबर से आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम प्रणालियों का असर उत्तर हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। यह करीब 1.5 से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर भी ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के कारण पंजाब-चंडीगढ़ में कभी-कभी बादल छाने और तापमान में मामूली बदलाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन फिलहाल बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *