Headlines

महेंद्रगढ़ में मारपीट-लूटपाट मामले में 2 गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल पाइप बरामद, अन्य की तलाश जारी; रास्ता रोककर किया था हमला




महेंद्रगढ़ जिले में सतनाली थाना पुलिस ने मारपीट और लूटपाट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 31 जुलाई को शाम करीब 7 बजे हुई। गांव ढाणी जड़वा निवासी योगेश सिंह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। जब वह गांव श्यामपुरा चौक के पास पहुंचे, तो श्यामपुरा, सतनाली निवासी वीरेन, यशवीर, कपिल और जोगेंद्र ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने योगेश सिंह पर लाठी-डंडों और लोहे की पाइप से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और सतनाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। योगेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। 2 आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप बरामद पीड़ित के बयान के आधार पर सतनाली थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के दम पर गांव श्यामपुरा से 2 आरोपियों वीरेन और यशवीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की पाइप भी बरामद की है। एएसपी बोले- अन्य आरोपियों की तलाश कर रही टीम एएसपी फहीम खान ने बताया कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था भंग करने, मारपीट, लूटपाट या किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या आपराधिक घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा और कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *